एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह बनाकर अपराध करने वाले दो गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से गोकशी की वारदातों में लिप्त थे।
मंगलौर क्षेत्राधिकार अभिनय ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलौर पुलिस ने ग्राम कुमराड़ी निवासी दो आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी गोकशी के कई मामलों में नामजद रह चुके हैं और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।
इसी आधार पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। कोतवाली प्रभारी भगवान महर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सोनू उर्फ रहमान,और अनीस निवासी ग्राम कुमराड़ी मंगलौर को दबोचकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
अभिनय चौधरी (सी ओ मंगलौर )
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post