
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में बीएलए की नियुक्ति और निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि 2003 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का वर्तमान सूची से शत-प्रतिशत मिलान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अब अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, उनसे बीएलओ व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी सही कैटेगरी में मैपिंग करें ताकि एसआईआर के दौरान किसी को परेशानी न हो।
उन्होंने जिलाधिकारियों को राजनीतिक दलों से दोबारा बैठक कर बूथ लेवल एजेंटों की पूर्ण नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए ईसीआई-नेट ऐप पर “बुक अ कॉल विद बीएलओ” सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकेंगे।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post