कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय में राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड के तकनीकी कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन कृषि मंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में तकनीकी कर्मचारियों को कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों की तर्ज पर वाहन भत्ता प्रदान करने, उद्यान पर्यवेक्षक (वर्ग-3), सहायक विकास अधिकारी (वर्ग-2) और ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक (वर्ग-1) के वेतनमान में संशोधन करने तथा विभाग में रिक्त 415 आउटसोर्स उद्यान सहायक/माली के पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग की गई।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ज्ञापन में शामिल मांगों को गंभीरता से लेते हुए सचिव कृषि को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमों के अनुरूप सभी मांगों का परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post