देहरादून में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने प्रेसवार्ता कर पुलिस व्यवस्था और किसानों से जुड़े मामलों में कथित लापरवाही के खिलाफ सरकार पर निशाना साधा। संगठन ने 28 जुलाई को देहरादून स्थित डीजीपी कार्यालय कूच का ऐलान किया है। किसान यूनियन का आरोप है कि किसानों से जुड़े मामलों में पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता।
संगठन ने पुलिस व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर रोक और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि संगठन लगातार किसानों, आमजन और कृषि से जुड़े मुद्दों को उठा रहा है। उन्होंने हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक मामले का हवाला देते हुए पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से किसानों का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है।
किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और किसानों की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं किया गया, तो 28 जुलाई को प्रदेशभर से किसान देहरादून पहुंचकर डीजीपी कार्यालय का घेराव करेंगे। संगठन ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
संजीव तोमर, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (तोमर)
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post