Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 नशा तस्कर गिरफ्तार

Crime Patrol by Crime Patrol
July 24, 2026
in उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
smugglers
2
VIEWS

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सितारगंज पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अफीम, चरस और स्मैक समेत लाखों रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त एक कार, दो संदिग्ध मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज और सिडकुल चौकी पुलिस ने 23 जुलाई को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव ने बिजटी रोड स्थित थारू बघोरी पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान जसनदीप सिंह उर्फ जस्सी (22) निवासी अमरिया, पीलीभीत को 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। वहीं विपिन कुमार (19) निवासी न्यूरिया, पीलीभीत को 4.26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई देर रात सिडकुल रोड पर की गई, जहां चौकी प्रभारी जगत सिंह साही ने एक संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान निखिल आर्य (21), लोकेश कुमार (37) और सूरज आर्य (45) को 162 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं उनके साथ मौजूद चन्द्रशेखर आर्य (36) के कब्जे से 4.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 150 ग्राम अफीम, 162 ग्राम चरस और 9.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मैग्नेट कार, दो मोटरसाइकिलें (जिनके रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर संदिग्ध रूप से घिसे हुए पाए गए) तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
District Cooperative

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

September 8, 2026
scholarships

CM धामी ने बांटी छात्रवृत्ति, 13 शिक्षक और NSS समन्वयक सम्मानित

September 8, 2026

पूछताछ के दौरान पुलिस को नशा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लगातार हो रही इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

देहरादून: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Next Post

देहरादून: किसान यूनियन का DGP कार्यालय कूच, पुलिस व्यवस्था पर सवाल

Next Post
Farmers' union

देहरादून: किसान यूनियन का DGP कार्यालय कूच, पुलिस व्यवस्था पर सवाल

Meet

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, तकनीकी कर्मचारियों की मांगों का सौंपा ज्ञापन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Cabinet Minister Maharaj

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने गांव में किया मतदान

1 year ago
Accident

मेले में झूला टूटा, दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल।

1 year ago
CM Dhami

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि

2 months ago
Saurabh

देहरादून: मेयर सौरभ थपलियाल ने अतिक्रमण मुक्त शहर के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन
  • चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol