उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद आज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने फुल कोर्ट रिफ्रेंस के साथ ही आज स्वागत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य न्यायाधीश का उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रवींद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति शिद्धार्थ साह सहित रजिस्ट्रार जनरल व उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष सहित सभी न्यायमूर्तियों व न्यायालय में मौजूद अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
नैनीताल उच्च न्यायालय पहुचे मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कि कहा कि हम सभी को कानून का पालन करना चाहिए। वही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा मुख्य न्यायाधीश के कार्यभार ग्रहण के के बाद लंबित पड़े केसों की सुनवाई में तेजी आने के साथ ही लोगों को न्यायालय मिल सकेगा।
डीसीएस रावत, अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post