राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे और महामंत्री ने आज दो महत्वपूर्ण प्रकरणों पर शासन एवं मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किए। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने जानकारी दी कि
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण: परिषद ने बताया कि 27 सितंबर 2025 को गढ़वाल मण्डल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का एच.वी. प्रशिक्षण परीक्षाफल जारी हो गया है, जबकि कुमाऊँ मण्डल में प्रशिक्षण अब तक लंबित है। इससे एक मण्डल में पदोन्नति हो चुकी है जबकि दूसरे मण्डल में अभी तक प्रशिक्षण प्रारम्भ नहीं हुआ। परिषद ने अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की।
महानवमी अवकाश: परिषद ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि 1 अक्टूबर 2025 को पड़ने वाले महानवमी पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, जो सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना दिनांक 30 दिसंबर 2024 में निर्बन्धित अवकाश के रूप में था।

इस पत्र के माध्यम से परिषद ने प्रशिक्षण एवं अवकाश संबंधी समुचित और पारदर्शी कार्रवाई की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post