केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में “नई न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए Bharatiya Nyaya Sanhita, Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita और Bharatiya Sakshya Adhiniyam के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
प्रदर्शनी में आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस व अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से परिचित कराया जा रहा है। इसमें नई न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल और इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है, जिनमें समयबद्ध जांच और चार्जशीट, जीरो एफआईआर व ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक सजा वाले अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच तथा इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल साक्ष्यों की वैधता जैसे प्रावधान शामिल हैं। प्रदर्शनी 9 मार्च तक जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि नई न्याय संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर रहा है।
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास तथा धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी भी ली।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post