अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं सहित सभी जनहित योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।
शनिवार को अल्मोड़ा विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने नवनिर्मित उप जिला अस्पताल के शीघ्र उद्घाटन और आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, ताकुला विकासखंड के दो गांवों में सोलर पेयजल पंपिंग योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
रेखा आर्या ने कहा कि प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रमों के लिए विभाग समय रहते सभी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post