
हरिद्वार में सार्वजनिक दीवारों ,प्राइवेट दीवारोंऔर इमारतों पर छपे इश्तहार प्रशासन के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। यहां हाईवे और मुख्य चौक चौराहों की दीवारों पर कमर्शियल और गुप्त रोगों के इश्तहार हर तरफ देखे जा सकते हैं। लोग बिना परमिशन अवैध रूप से दीवारों को इस त्योहार से पोत रहे हैं।
दरअसल जिला प्रशासन हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन शहर में हर तरफ गुप्त रोगों के ये विज्ञापन शहर की सुंदरता पर बट्टा लगा रहे है। हरिद्वार के डीएम का कहना है कि ऐसे विज्ञापन लिखने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
मयूर दीक्षित, डीएम, हरिद्वार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post