इसे भी पढ़ें
देहरादून: सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने रुड़की ग्रामीण द्वितीय, हरिद्वार में कार्यरत कार्यालय बाल विकास अधिकारी की सुपरवाइजर राखी सैनी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता सपना कश्यप, जो कि आंगनबाड़ी सहायिका (केंद्र संख्या 7, भौरी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय) हैं, से उसके प्रमोशन के लिए 50,000 रुपये रिश्वत के रूप में मांग कर प्राप्त किए।
घटना के तुरंत बाद सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और संबंधित मामला थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में दर्ज कर लिया गया। मामले में मुकदमा संख्या मु0अ0सं0-6/2026 के तहत भारतीय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट संदेश मिलता है कि राज्य प्रशासन भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और जनता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।










Discussion about this post