देहरादून में परेड ग्राउंड में स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन उद्यमिता महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने महिलाओं और छात्राओं से स्वदेशी भाव अपनाने का आग्रह किया और कहा कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देकर ही राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है।
मंत्री रेखा आर्य ने पहाड़ी खाद्य पदार्थ—मंडुआ, झंगोरा और कंडाली—को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में सात उत्कृष्ट महिला उद्यमियों—पूनम शर्मा, सरिता बहुगुणा, निर्मला देवी, शिवानी थापा, नीता कांडपाल, कमला रावत और नलिनी गोसाईं—को सम्मानित किया गया।
संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि स्वदेशी की अलख गांव से शहर तक जगाने की जरूरत है।
प्रदर्शनी में लगाए गए स्वदेशी व पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। सौम्य, अंजू, जाह्नवी और मंजू ने गढ़वाली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि देहरादून कॉलेज ऑफ आर्ट के चित्रकार प्रभात ने मंत्री रेखा आर्य का लाइव पोर्ट्रेट बनाकर भेंट किया।
शाम को विभिन्न समूहों के बीच डांस प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। संस्थान के सचिव आधार वर्मा ने बताया कि महोत्सव उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष पर राज्य की संस्कृति, पर्यटन, स्वदेशी उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर लाने का प्रयास है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post