टिहरी बांध से सम्बन्धित कई योजनाओं को जोड़ने के लिए टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा मुख्यमंत्री धामी के समक्ष कुछ प्रस्ताव रखे गये थें, जिनको मुख्यमंत्री धामी द्वारा संचालित करने के लिए मंज़ूरी दे दी गयी है___वही तमाम विषय पर चर्चा करते हुए टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में टिहरी बाँध के जरिये देश के 73% हिस्से में रह रहे लोगों को पानी प्राप्त हो रहा है__
उन्होने बताया कि टिहरी बाँध राज्य की अर्थव्यवस्था की दृष्टि से एक चौथाई आय का स्त्रोत भी बन सकता है जिसके लिए 1300 करोड़ की एक योजना बनाई गयी है और जिसको पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा धनराशि भी प्रदान कर दी गयी है__किशोर उपाध्याय ने आशा जताई है कि प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से टिहरी बाँध की भी एक अहम भूमिका साबित हो उसके लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है, साथ ही नई टिहरी में एक चौथाई कार्य पूरा भी हो चुका है__
उन्होने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार हालही में ओलिंपिक खेल व एग्रो सम्बन्धित कार्यक्रम किये गये और कई वाटर स्पोर्ट्स खेले गये इन सबसे निश्चित ही पर्यटन की दृष्टि से टिहरी को भी अलग पहचान मिल सकती है जिससे न केवल राज्य को बल्कि वहां रह रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा ।
किशोर उपाध्याय, भाजपा विधायक, टिहरी गढ़वाल।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post