Thursday, August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण

Crime Patrol by Crime Patrol
July 3, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Mockdrill
1
VIEWS

रुद्रप्रयाग। जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय क्षमता को परखने के उद्देश्य से गुरुवार को मदमहेश्वर, कुंड, छेनागाड़, केदारनाथ पैदल मार्ग और नरकोटा में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अगस्त्यमुनि खेल मैदान को स्ट्रेचिंग एरिया के रूप में चिन्हित कर राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया।

मॉक ड्रिल के तहत विभिन्न आपदा परिदृश्यों का सजीव अभ्यास किया गया। मदमहेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड और ट्रेक मार्ग पर पुल बह जाने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें 300 से 500 ट्रेकर्स, तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों के फंसने का परिदृश्य तैयार किया गया। राहत दलों ने खराब मौसम और भूस्खलन के बीच सुरक्षित निकासी का अभ्यास किया।

कुंड क्षेत्र में मंदाकिनी और मध्यमहेश्वर गंगा के जलस्तर में वृद्धि तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर भारी भूस्खलन की स्थिति का अभ्यास किया गया। इस दौरान 5,000 से 7,000 तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के फंसने की कल्पित स्थिति में यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आवश्यक आपूर्ति बनाए रखने की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें

Meeting

उत्तरकाशी में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

August 19, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में मत्स्य और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, बद्री गाय के संरक्षण पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

August 19, 2026
Furkan Ahmed

SIR के तहत कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद का नाम हटाने की सिफारिश का मामला, कांग्रेस ने उठाए सवाल

August 19, 2026
Ambulance

डोईवाला-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, एक की मौत; 6 घायल

August 19, 2026

छेनागाड़ क्षेत्र में बादल फटने की काल्पनिक घटना के तहत अचानक आई बाढ़ और मलबा प्रवाह का अभ्यास किया गया। इसमें आवासीय भवनों, गौशालाओं और कृषि भूमि को नुकसान तथा लोगों के लापता और घायल होने की स्थिति में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया।

वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी, भीमबली और लिनचोली के बीच भूस्खलन एवं रॉक फॉल की स्थिति बनाई गई। इस दौरान 3,000 से 5,000 तीर्थयात्रियों के फंसने का परिदृश्य तैयार कर राहत दलों ने घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने और संचार व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया।

नरकोटा क्षेत्र में सड़क कटाव और रॉक फॉल से राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा वाहनों के फंसने की काल्पनिक स्थिति में लगभग 3,000 से 4,000 यात्रियों के प्रभावित होने का परिदृश्य तैयार किया गया। पुलिस, यातायात पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से वैकल्पिक होल्डिंग एरिया बनाकर यातायात एवं राहत प्रबंधन का अभ्यास किया।

पूरे अभ्यास के दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जिला प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी समन्वय और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाना था।

मॉक ड्रिल के समापन पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी विभागों और एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम के भीतर सभी टीमों ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और संसाधनों का प्रभावी उपयोग ही जनहानि को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमित अभ्यास भविष्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-03-at-00.07.07.mp4

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग

Reported By: Arun sharma

Previous Post

ऋषिकेश महानगर कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, ललित मोहन मिश्र ने संभाला अध्यक्ष पद

Next Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा की प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी

Next Post
BJP

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा की प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी

Inspection

खालागांव में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Parmarth Niketan

परमार्थ निकेतन में हिन्दी दिवस और स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का स्वागत

11 months ago
FRI

उत्तराखंड रजत जयंती: पीएम आगमन तैयारियों की समीक्षा

10 months ago
Road

भारी बारिश से देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, सड़क का हिस्सा बहा

1 month ago
Photo

PIB देहरादून पत्रकार दल का उड़ीसा दौरा: संस्कृति, विकास और तकनीक की नई तस्वीर

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तरकाशी में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तरकाशी में मत्स्य और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, बद्री गाय के संरक्षण पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश
  • SIR के तहत कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद का नाम हटाने की सिफारिश का मामला, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

उत्तरकाशी में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

August 19, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में मत्स्य और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, बद्री गाय के संरक्षण पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

August 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol