
पूरे देश मे न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन्ही को कम करने के लिए पूरे देश मे राष्ट्रीय लोक अदालतों व जिला लोक अदालतों आयोजन समय समय पर किया जाता है। जिनमे लंबित मामलों में तुरन्त व समय पर समाधान होता है। और लंबी न्यायालयी प्रक्रिया से रहात मिलती है। इसी के साथ कम खर्चे में विवाद का निस्तारण भी किया जाता है। लोक अदालतों में पक्षकारों की आपसी सहमति से भी समाधान निकाला जाता है।वहीं विवादों का अंतिम निपटारा भी किया जाता है। वहीं जिला देहरादून में चैक बाउंस के तीस हजार मामले लंबित है। जिनको लेकर 18 जुलाई को पूरे उत्तराखंड के सभी न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सिर्फ चैक बाउंस के मामलों का निपटारा किया जाएगा।
सीमा डुंगराकोटी, सचिव/सिविल जज(सीडी),जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post