सरोवर नगरी नैनीताल में माँ पाषाण देवी मंदिर जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है । इस दौरान मंदिर को विद्युत लड़ियों से सजाया गया है । मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि माँ पाषाण देवी मैया का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को अखंड रमायण पाठ का परायण किया जायेगा ।ततपश्चात दोपहर यज्ञ पूजा अर्चना कर कन्या देवी भोग लगाने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों व मैया के भक्तों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में आकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।
जगदीश भट्ट मुख्य पुजारी माँ पाषण देवी मंदिर नैनीताल।
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post