
प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार की कथित उत्तराखण्ड विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन किया। देहरादून में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में ऐस्लेहॉल चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना भी मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गैरसैंण में चल रहे वर्षाकालीन सत्र के दौरान धामी सरकार विपक्ष की पूरी तरह अनदेखी कर रही है और जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना का अपमान कर रही है।
कांग्रेस ने भाजपा की कार्यप्रणाली को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर सरकार की नीयत स्पष्ट नहीं है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार की नीति और व्यवहार राज्य आन्दोलन की आत्मा और शहीदों के सम्मान के खिलाफ है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post