चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता की समीक्षा की।
इस सेंटर में चार मंजिला कैंपस, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, फन साइंस गैलरी, कृषि एवं विज्ञान गैलरी, प्रशिक्षण हॉल, आधुनिक एस्ट्रोनॉमी गैलरी, 120 सीटों का ऑडिटोरियम और 71 सीटों वाला प्लैनेटेरियम विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह केंद्र भविष्य में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख हब बनेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता और पर्यावरणीय मानकों के साथ पूरा किया जाए।
Reported By: Praveen bhardwaj












Discussion about this post