न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा शनिवार को एपीजे जिला सभागार में लोक सुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोग के अध्यक्ष ध्यानी ने कहा कि स्नातक स्तरीय परीक्षा, पटवारी, लेखपाल व अन्य पदों की परीक्षा से संबंधित जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि आयोग विभिन्न जनपदों में जाकर अभ्यर्थियों व आम जनता की समस्याओं और सुझावों को सुन रहा है ताकि अंतिम रिपोर्ट निष्पक्ष और संतुलित रूप से तैयार की जा सके।
जनसुनवाई के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं, नागरिकों और कोचिंग सेंटर संचालकों ने आयोग के समक्ष अपने विचार व सुझाव रखे। अभ्यर्थियों ने मांग की कि जांच पूर्ण पारदर्शिता से की जाए और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई हो। साथ ही भविष्य में होने वाली परीक्षाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व निष्पक्षता के साथ आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
आयोग के सचिव विक्रम सिंह राणा ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त साक्ष्य, शिकायतें और सुझावों का संज्ञान लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post