
उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद प्रसाद रतूड़ी एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। राज्य गठन के लगभग 25 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन उत्तराखंड को अभी तक स्थाई राजधानी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण पहाड़ों में शिक्षा, चिकित्सा, और रोजगार की कमी से भारी पलायन हो रहा है।
विनोद प्रसाद रतूड़ी 12 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं कर देती।
विनोद प्रसाद रतूड़ी, पूर्व आईएएस, संयोजक स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post