वक़्फ़ की संपतियों कों वेब पोर्टल “उम्मीद” में रजिस्ट्रेशन करवाने की तिथि कों बढ़ा दिया गया है, आपको बता दे कुल कारणों से बीस प्रतिशत ही संपतियों के रजिस्ट्रेशन हो पाए थें जिसके चलते रजिस्ट्रेशन प्रकिर्या के समय कों बढ़ाने के लिए वक़्फ़ बोर्ड द्वारा सर्वोच्च न्यायालय से और अधिक समय मांगा गया था, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने के समय को 6 फरवरी तक और बढ़ा दिया गया है_
वही उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि उम्मीद पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने के समय बढ़ने से रजिस्ट्रेशन की संख्या में इज़ाफ़ा भी हो रहा हैशम्स ने कहा की समय अवधि खत्म होने के बाद आगे की प्रकिया सरकार के द्वारा की जाएगी वही अभी तक जिनके द्वारा भी गरीबो के हक से सम्बन्धित वक़्फ़ की सम्पतियों पर पूंजीपतियों के कब्जे किये गये है और जिनके द्वारा अभी तक वक़्फ़ की सम्पतियों को पोर्टल में दर्ज नही किया गया है उन सभी पर जल्द ही प्रशासन कार्यवाही करने वाला है_शम्स ने कहा की मुख्यमंत्री धामी स्वयं अवैध कब्ज़ाधारियों का संज्ञान ले रहे है जिससे जिनके भी द्वारा वक़्फ़ की सम्पत्तियो पर कब्जा किया गया है उन सभी पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन जल्द शुरु होने वाला हैं।
शादाब शम्स, वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष उत्तराखंड
Reported By: Prabeen Bhardwaj












Discussion about this post