बदरीनाथ। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी, गुरुवार 2 अक्टूबर को तय होगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दोपहर बाद भव्य धार्मिक समारोह होगा, जिसमें धर्माधिकारी और वेदपाठी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा करेंगे।
समारोह में श्री उद्धव जी व श्री कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व विष्णु वाहन गरुड़ जी के ज्योर्तिमठ प्रस्थान का मुहूर्त भी तय होगा। साथ ही यात्रा वर्ष 2026 के लिए भंडार सेवा हेतु पगड़ी भेंट की जाएगी।
इसी दिन रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा मक्कूमठ स्थित श्री मर्कटेश्वर मंदिर में तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित होंगी।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंदी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post