
11 नवंबर 2025 को JJN न्यूज रिपोर्टर दीपक अधिकारी ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी कुछ अराजक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें चोटें आईं। उनका इलाज वर्तमान में कृष्णा हॉस्पिटल, हल्द्वानी में चल रहा है।
पत्रकार दीपक चंद्र अधिकारी द्वारा थाना मुखानी में दी गई तहरीर के आधार पर अजीत चौहान और अनिल चौहान के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने घटना को निंदनीय बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी.
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post