
ग्रीष्मकालीन प्रवास पर पहुँचे उत्तराखंड के राज्यपाल ने आज सुबह माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यपाल (रि.)लेफ्ट. जर्नल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। माँ नयना देवी पहुँचे राज्यपाल का मंदिर प्रबंधन द्वारा उन्हें माता की चुनरी व मां नयना देवी की तस्वीर देकर स्वागत किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंदिर में माँ नयना देवी की दर्शन और पूजा अर्चना की साथ ही शिव का जलाभिषेक किया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों की विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान है, जो मन को शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।
(रि.)लेफ्ट. जर्नल गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post