इसे भी पढ़ें
CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व लिया गया संकल्प अब तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है और राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के “उत्तराखंड का दशक” विजन को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य की जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।
उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून, निवेश को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों में सरकार ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही, समान नागरिक संहिता और सख्त कानूनों के माध्यम से पारदर्शी शासन स्थापित करने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि उत्तराखंड केंद्र सरकार के सहयोग और मजबूत नेतृत्व के साथ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहेगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post