खटीमा में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय सचिव को ज्ञापन भेजकर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
संघ का आरोप है कि पारदर्शिता की कमी और अव्यवस्थाओं के कारण श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। श्रमिक कार्ड नवीनीकरण और आवेदनों के सत्यापन में देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई है।
इसके अलावा कंजाबाग स्थित WFC सेंटर में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सीमित आवेदन संख्या और तकनीकी समस्याओं को लेकर भी विरोध जताया गया। संघ ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
अर्जुन लोनी प्रदेश उपाध्यक्ष
निर्मला देवी श्रमिक
गीता गौतम प्रशासनिक अधिकारी खटीमा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post