मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता हुई कैबिनेट बैठक में 6 निर्णय लिए गए। बैठक में बड़ा निर्णय देहरादून में ट्रैफिक सुधार के लिए लिया गया.. जिसके तहत अब देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया गया है जो ट्रैफिक सुधार के लिए काम करेगा ।महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट बैठक के निर्णय की जानकारी दी।
ये हुए फैसले
उच्च न्यायालय में अधिष्ठान कार्यालय में दो पदों का सृजन… वरिष्ठ प्रमुख,निजी सचिव और आशुलिपिक पदों का सृजन
ऊधम सिंह नगर जिले में 9.918 है. भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित
देहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेट बनाया गया
पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी।
राज्य के 9 पर्वतीय जिलों के लिए योजना को लाया गया है
2 करोड़ 25 लाख 85 हजार सब्सिडी में राशि दी जाएगी
उत्तराखंड सेवा का अधिकार नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023- 24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किए जाने का लिया गया निर्णय
बंशीधर तिवारी सूचना महानिदेशक
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post