
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) और मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली है। देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा के सभी कड़े बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। वेन्यू और रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ‘क्या करें और क्या न करें’ से जुड़े स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कार्यक्रम को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार रिहर्सल भी कर रहा है।
बाइट: प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देहरादून
Reported by: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post