वाराणसी। व्यापारी नेता स्वर्गीय प्रेम मिश्रा के निधन पर उनके वाराणसी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर फेम संगठन के कई पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में राजेश्वर पैन्यूली, राजेन्द्र गोयनका सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रेम मिश्रा के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें समाज और व्यापारियों के हित में समर्पित नेता बताया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रेम मिश्रा का निधन अपूरणीय क्षति है। वे मिलनसार, संघर्षशील और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा व्यापारी हितों को प्राथमिकता दी।
शोक सभा में परिवारजन, स्थानीय व्यापारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गहरे दुख का प्रकट किया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post