
देहरादून में चल रहे विरासत फेस्टिवल में शास्त्रीय गिटार वादक दीपक क्षीरसागर की प्रस्तुति ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
विरासत समारोह की विशेष संध्या में बुधवार को प्रसिद्ध युवा गिटार वादक पं. दीपक क्षीरसागर ने अपनी शास्त्रीय प्रस्तुति से श्रोताओं के दिलों पर राज किया। उन्होंने राग नंद में सुंदर रचना प्रस्तुत की, जिसमें पं. मिथिलेश झा ने तबले पर संगत दी।
भारतीय स्लाइड गिटार पर गायकी अंग की अनूठी तकनीक विकसित करने के लिए विख्यात पं. क्षीरसागर ऑल इंडिया रेडियो के सर्वोच्च श्रेणी के कलाकार हैं और ग्वालियर घराने की परंपरा से जुड़े हैं। मात्र 27 वर्ष की आयु में उन्होंने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है।
उन्हें संस्कृति मंत्रालय की छात्रवृत्ति और फेलोशिप, तथा युवा रत्न, सुरमणि, और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जैसे कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।
दीपक क्षीरसागर, गिटार वादक
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post