जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे कुछ युवकों द्वारा व्यापारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद कीर्तिनगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने विरोध स्वरूप कल बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।
मारपीट में घायल व्यापारियों राहुल राणा, मनमोहन राणा और गुमान सिंह नेगी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले युवक नैथाणा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। कीर्तिनगर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राहुल राणा पीड़ित
मनमोहन राणा,
निशा घिरडियाल डॉक्टर
Rep;orted By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post