देहरादून में गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर उनके ‘प्रतिदिन एक पौधरोपण’ संकल्प के तहत अपने शासकीय आवास पर पौधरोपण किया।
इस अवसर पर उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कृषि मंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को आवश्यक बताते हुए सभी से प्रकृति संरक्षण में सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम में जगत सिंह चौहान, रामशरण नौटियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, ठाकुर धीरेन्द्र सिंह और दीपक भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post