रुड़की के चंद्रपुरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रिक्शा स्टैंड के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दो वाहनों के बीच से निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी राहगीर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post