
6 से 9 मार्च तक आयोजित होने जा रहे Tehri Lake Festival के दौरान टिहरी जिले में 9 स्थानों पर विशेष ट्रैकिंग अभियान संचालित किए जाएंगे। इन अभियानों के माध्यम से प्रतिभागी हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन से भी रूबरू हो सकेंगे।
झील के कारण टिहरी हाल के वर्षों में वाटर स्पोर्ट्स का प्रमुख डेस्टिनेशन बन चुका है, लेकिन प्रशासन अब ट्रैकिंग रूट्स—पहाड़ी ढलानों, जंगलों और बुग्यालों—को भी पर्यटन से जोड़ने की पहल कर रहा है। जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि इन ट्रैकिंग अभियानों का उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और टिहरी को एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गाइड और समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
फेस्टिवल के दौरान ‘एस्ट्रो नाइट’ का आयोजन भी होगा, जिसमें साफ आसमान के नीचे तारों का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में तारामंडल का अनुभव प्रतिभागियों को प्रकृति से गहरा जुड़ाव प्रदान करेगा। टिहरी जिला प्रशासन और Uttarakhand Tourism Development Board के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 6 मार्च को Pushkar Singh Dhami द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
कार्यक्रम
07 मार्च
थंगधार कोटिया से अगान – 05 किमी
मंदार से पीडी पर्वत – 07 किमी
आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रेल – 08 किमी
देवलसारी से नागटिब्बा – 08 किमी
08 मार्च
टिहरी झील से कोत्था पिकनिक स्पॉट – 04 किमी
गजा से घंटाकर्ण मंदिर – 04 किमी
गजा से डांडाचली – 10 किमी
थात से खैट पर्वत -07 किमी
हुलाना खाल से बरसाताल ट्रैक -04 किमी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post