देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में उन्हें माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ऐड. राकेश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद जैन ने नेहरू जी के योगदान और दूरदर्शिता को याद किया।
नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और उनके जन्मदिन को उनके बच्चों के प्रति प्रेम के कारण बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व और दृष्टिकोण ने भारत को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान के कारण ही भारत आज विकासशील देशों में अग्रणी स्थान रखता है।
इसके अलावा, राकेश सिंह ने जानकारी दी कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का देहरादून एयरपोर्ट आगमन 16 नवंबर को होगा। कांग्रेसजन सुबह 9 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट मेन रोड तिराह पर उनका स्वागत करेंगे और सभी से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post