बाल श्रम की रोकथाम के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की टीम ने बाल श्रम करते हुए 14 साल के दो किशोरों को रेस्क्यू किया है। उन्हें पूछताछ करने के बाद बाल कल्याण समिति देहरादून भेजा गया है। विभाग का दावा है कि सरकार की ओर से योजनाओं के तहत किशोरों को लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा बाल श्रम कराने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
बता दें कि आज बाल श्रम की रोकथाम के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की टीम ने नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक खाने की ठेली पर भोजन परोसते हुए 14 साल के किशोर को पकड़ा। इसके अलावा श्यामपुर में मोटर मैकेनिक की दुकान पर काम करते हुए भी 14 साल का एक अन्य किशोर भी रेस्क्यू किया। पूछताछ में बाल श्रम करने वाले अधिकारियों के सवालों के जवाब नहीं दे सके।
श्रम अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि दोनों किशोर को बाल कल्याण समिति देहरादून भेज दिया गया है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। बताया कि नियम अनुसार सरकार की ओर से दोनों किशोर को योजना के तहत लाभ दिलाने का काम भी करा जाएगा। उन्होंने लोगों से बाल श्रम नहीं कराने की अपील की है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post