दिल्ली की अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia को कथित शराब घोटाले मामले में बरी किए जाने के बाद, प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
इसी क्रम में दिनेशपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश बंगाली मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah समेत कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए।
दिनेशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश बंगाली मोर्चा अध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने कहा कि साजिश के तहत पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने का काम कर रही है।
सुभाष व्यापारी ने कहा कि अदालत का फैसला सच्चाई की जीत है और इससे यह साबित हो गया है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारेबाजी की और फैसले को न्याय की जीत बताया।
सुभाष व्यापारी आम आदमी पार्टी बंगाली मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post