देहरादून स्थित एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के लगभग 60 विद्यार्थियों ने जाखन के जोहड़ी गांव में स्थित ‘गोदाम्बरी हैंडलूम’ का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को बॉबीन भरने, धागों की गुणवत्ता, लूम संचालन और हाथ से कपड़ा बुनने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही हाथ से बने वस्त्रों के लाभ और प्राकृतिक रंगों से डाई करने की विधि भी समझाई गई।

संस्थापक सुशील नौटियाल ने विद्यार्थियों को बताया कि यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का प्रयास है और युवाओं को हथकरघा उद्योग से रोजगार के अवसरों के लिए प्रेरित करती है। विद्यार्थियों ने उत्सुकता से प्रश्न पूछकर पारंपरिक उद्योग की बारीकियां जानीं।
विद्यालय के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर ने कहा कि ऐसे फील्ड विजिट से बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है और वे सामाजिक बदलावों व भविष्य की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post