क्राइम पेट्रोल: अल्मोड़ा में देर सायं एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की पर ही मौत हो गई।
बता दें कि अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड में होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास स्कूटी सवार दो युवकों को एक माल वाहक ट्रक ने ने टक्कर मार दी, इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत होगी जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचते समय मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ, कोतवाली पुलिस व बेस चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों की शिनाख्त की गई।
बीते दिन देर सायं रविवार को लगभग सवा आठ बजे पनुवानौला निवासी 30 साल का कृष्णा सिंह पुत्र जीवन सिंह और तल्ला ओढ़खोला निवासी 34 साल का राकेश कुमार पुत्र प्रेम लाल बाइक से जा रहे थे। एचएम रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से एक घायल हो गया, जिसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहा उसने भी उपचार से पूर्व दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ जीडी जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों की शिनाख्त की।उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कारणों की जानकारी ली जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं, हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जीडी जोशी सीओ












Discussion about this post