
हरिद्वार में सावन का आख़िरी सोमवार श्रद्धा और भक्ति की भव्य तस्वीरें लेकर आया। दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में सुबह से ही लंबी लाइनें लग गईं। बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। वहीं शिव की ससुराल कहे जाने वाले कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा।
पूरे हरिद्वार में भक्ति का उत्साह देखने को मिला रहा है।
हर हर महादेव के जयकारों से हरिद्वार का वातावरण गूंज रहा है । मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने उपवास कर बाबा को बेलपत्र, भांग, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया।
कृष्ण कुमार शास्त्री पुजारी
Reported By: Ramesh Khanna













Discussion about this post