
लक्सर के खानपुर क्षेत्र में डेंगू के दो मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा जहां एक तरफ खानपुर सी एच सी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं वहीं एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गाँव गाँव में लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए अवेयर किए जाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा चिकित्सकों द्वारा सीएचसी पर आने वाले लोगों को भी खतरनाक बुखार डेंगू से बचाव के टिप्स दिए जा रहे हैं।
खानपुर एच सी प्रभारी डॉ जॉर्ज सैम्युअल ने बताया कि हालांकि क्षेत्र में अभी स्थिति सामान्य है लेकिन माडाबेला गाँव में डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। डेंगू से पीड़ित लोगों ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा लोगो को अवेयर करने के साथ ही घरों के सामने और गलियों में पानी जमा न होने दें। पुराने बर्तनों या छत पर के टायर आदि पानी इकट्ठा न होने दे। कूलर की नियमित सफाई की बाबत भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि। स्वास्थ्य केंद्र पर तमाम जीवन रक्षक दवाइयों के साथ ही डेंगू मलेरिया से निपटने के तमाम इंतजाम किए गए हैं.
डॉ जॉर्ज सैम्युअल खानपुर
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post