Saturday, March 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यूकाॅस्ट द्वारा 2025 में विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन और विज्ञान सम्मेलन की घोषणा

सम्मेलन का मुख्य विषय “समुदायों के निर्माण हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करना” है, जो 5E Framework (Engage, Educate, Enable, Empower, Excel) पर आधारित होगा

Crime Patrol by Crime Patrol
November 27, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
UCOST
4
VIEWS

इसे भी पढ़ें

Prashant Arya

डीएम प्रशांत आर्य की अपील, एक घंटे लाइट बंद कर पर्यावरण बचाने में दें योगदान

March 28, 2026
GRd

देहरादून: GRD में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव, सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

March 28, 2026
CM Dhami

खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों के लिए हेल्पलाइन जारी, सरकार अलर्ट मोड में

March 28, 2026
Meeting

शिक्षा सुधार पर जोर: डीएम प्रशान्त आर्य के निर्देश, लैब और नवाचार को बढ़ावा

March 28, 2026

यूकाॅस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM 2025) और 20वां उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) का आयोजन 28–30 नवंबर 2025 को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून में किया जाएगा।

ये आयोजन हिमालयी संवेदनशीलता को केंद्र में रखते हुए वैश्विक विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, आपदा प्रबंधन एजेंसियों और समुदायों को एक मंच पर लाकर राज्य और देश की वैज्ञानिक प्रणाली तथा आपदा तैयारी को सुदृढ़ करेंगे।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह होंगे। समापन सत्र में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे।

सम्मेलन में कई नए पुरस्कार—उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान, भागीरथ पुरस्कार और युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार—शुरू किए जाएंगे। साथ ही राज्य का पहला साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग 2025 आयोजित होगा, जिसमें 13 जिलों की टीमें विज्ञान क्विज, नवाचार प्रदर्शनी और आपदा प्रतिक्रिया चुनौतियों में हिस्सा लेंगी।

सम्मेलन का मुख्य विषय “समुदायों के निर्माण हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करना” है, जो 5E Framework (Engage, Educate, Enable, Empower, Excel) पर आधारित होगा। इसमें बाढ़, भूस्खलन, वनाग्नि, बादल फटना, हीटवेव और ग्लेशियर झील जोखिम जैसी चुनौतियों पर छह प्लेनरी सत्र और बारह विशेष तकनीकी सत्र आयोजित होंगे।

20 से अधिक कार्यशालाओं, इंटरैक्टिव मंचों और SHE for STEM, जैव विविधता, जल गुणवत्ता, वरिष्ठ नागरिक नवाचार, भीड़ प्रबंधन, युवा नेतृत्व जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल रहेंगे। साथ ही इनोवेशन प्रदर्शनी में पूर्व चेतावनी प्रणाली, एआई आधारित जलवायु विश्लेषण और सामुदायिक आपदा तकनीकें प्रदर्शित की जाएंगी।

NDRF, SDRF, ITBP, BRO, NIM, NCC, NSS और SSB द्वारा बचाव प्रशिक्षण एवं लाइव डेमो भी आयोजित किए जाएंगे।

इन दोनों सम्मेलनों को उत्तराखण्ड की वैज्ञानिक प्रगति, नवाचार क्षमता और जलवायु लचीलेपन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो एक सशक्त और भविष्य के लिए तैयार उत्तराखण्ड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Reported By: Arun Sharma
Previous Post

एम्स ऋषिकेश में विश्व प्रिमैचुअर्टी अवेयरनेस माह पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Next Post

ग्राम्य विकास मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर की समीक्षा बैठक

Next Post
meeting

ग्राम्य विकास मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर की समीक्षा बैठक

Diwakar Bhatt

दिवाकर भट्ट — आंदोलन की तपस्या से सत्ता की दहलीज़ तक, और पहाड़ का एक जिद्दी सपूत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Ukhimath

दिवारा यात्रा का ऊखीमठ आगमन पर भव्य स्वागत

3 months ago
Dr. Dhan Singh Rawat

हर ब्लॉक में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराएगी सरकार

3 weeks ago

देहरादून में डॉ. नरेश बंसल की माता जी की रस्म पगड़ी सम्पन्न

8 months ago
Workshop

श्रीनगर बेस चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर कार्यशाला हुई आयोजित

1 week ago

FOLLOW US

    BROWSE BY CATEGORIES

    • Blog
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    POPULAR NEWS

    • Chadi Yatra

      मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Crime Patrol Logo

    Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • डीएम प्रशांत आर्य की अपील, एक घंटे लाइट बंद कर पर्यावरण बचाने में दें योगदान
    • देहरादून: GRD में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव, सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस
    • खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों के लिए हेल्पलाइन जारी, सरकार अलर्ट मोड में

    Category

    • Blog
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    Recent News

    Prashant Arya

    डीएम प्रशांत आर्य की अपील, एक घंटे लाइट बंद कर पर्यावरण बचाने में दें योगदान

    March 28, 2026
    GRd

    देहरादून: GRD में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव, सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

    March 28, 2026
    • About
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact
    • Disclaimer

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    No Result
    View All Result
    • उत्तराखंड
    • राजनीती
    • हेल्थ
    • विश्व
    • रोजगार
    • मनोरंजन
    • फैशन
    • पर्यटन
    • धार्मिक
    • त्‍योहार
    • अर्थव्यवस्था
    • अपराध

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In