
अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से राहत दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 54 बंदरों को पकड़कर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद बधियाकरण किया गया और उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है।
शहर में बंदरों द्वारा घरों में घुसकर उत्पात मचाने और लोगों पर हमला करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, ताकि बंदरों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बंदरों को भोजन न दें, ताकि समस्या दोबारा न बढ़े।
इसे भी पढ़ें
लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा
वैभव पांडे, पार्षद
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post