एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने जनपद में अवैध खनन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।
ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अवैध खनन पर प्रभावी रोक न लगा पाने के कारण चौकी शक्तिफार्म के प्रभारी Prakash Chandra Bhatt सहित कुल 8 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj











Discussion about this post