कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुठालगेट स्थित स्वामी रामतीर्थ मिशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कृषि, सैनिक कल्याण, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए बताया कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों में लगातार प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं में ज्योति प्रसाद गैरोला, भगवत प्रसाद मकवाना, अनिल गोयल, अनूप रावत, गौरव सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें आमजन के साथ प्रभावी संवाद के लिए तैयार करना है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post