लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज प्रदेश के उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल का दूसरा दूसरा दिन हैं। सभी कर्मचारी देहरादून के परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे हुए है। जिसका बड़ा असर उत्तराखंड में सरकारी सेवाओं और अस्पताल के कामकाज पर पड़ा है। वहीँ उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा प्रदेश में कर्मचारी हितों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है,जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
मनोज गहतोड़ी, मुख्य संरक्षक उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post