
देहरादून बार एसोसिएशन द्वारा चैम्बर निर्माण को लेकर एवं सिविल कैम्पस, पुराना जिला जज न्यायालय परिसर हरिद्वार रोड पर रैन बसेरा बनाए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज हरिद्वार रोड पर दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल और सचिव राजवीर सिंह विष्ट के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता, सदस्य एम.एम. लांबा, चन्द्रशेखर तिवारी, रंजन सोलंकी, अनिल पंडित एवं सुरेन्द्र पुंडिर सहित वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा, आर.एस. राघव और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना प्रदर्शन 12 नवंबर को भी जारी रहेगा।
अधिवक्ता राजबीर सिंह बिष्ट, सचिव बार एसोसिएशन देहरादून
अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह शिसौदिया, उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post