बीकेटीसी यानी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों के बीच भैरव सेना भी अब सड़कों पर उतर चुकी है। भैरव सेना आज जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने बीकेटीसी के खिलाफ नारेबाजी करी, साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी राज्यपाल को प्रेषित किया।
भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने इस दौरान कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के चार धाम सभी सनातनियों की आस्था का केंद्र हैं, लोग यहां से दूर-दूर से आते हैं और अपनी मेहनत की जमा पूंजी खर्च कर भगवान के दर्शन की इच्छा से आते हैं, लेकिन बीकेटीसी जो VIP दर्शन के नाम पर 1100 रूपये लेकर इन आस्था के केंद्रों का व्यवसायीकरण कर रहा है वह बड़ी संख्या में धामों में आए भक्तों की आस्था से खिलवाड़ है।
संदीप खत्री, केंद्रीय अध्यक्ष भैरव सेना
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post