
उधम सिंह नगर जिले के सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में संचालित हो रहे आठ अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी की। इस दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सूरजमल अस्पताल और छत्रपति साहू जी महाराज हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सीज कर दिया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अवैध लिंग चयन एवं भ्रूण हत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सकें।
डॉ के के अग्रवाल, सीएमओ।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post