देहरादून के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में बड़े वित्तीय घोटाले और अनियमितताओं के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के लेन-देन पर रोक लगा दी है, जिससे खाताधारकों में भारी आक्रोश है।
आक्रोशित खाताधारकों ने आरबीआई के महानिदेशक को पत्र भेजकर बैंक अधिकारियों और तत्कालीन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की मिलीभगत की जांच की मांग की है। राजधानी देहरादून में खाताधारकों ने आरबीआई परिसर के बाहर बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर विरोध भी जताया।
शिकायती पत्र में खाताधारकों ने सवाल उठाया है कि जिस घोटाले को आरबीआई वर्ष 2013-14 से जुड़ा बता रहा है, उसका खुलासा 12 साल बाद क्यों हुआ। उनका कहना है कि बैंक का हर साल चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट होता रहा, फिर भी इतनी बड़ी अनियमितता सामने क्यों नहीं आई।
खाताधारकों ने इसे बैंक अधिकारियों और जांच से जुड़े लोगों की मिलीभगत का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post